अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। ड्रोन सर्वेक्षण ( Drone survey ) की अत्याधुनिक तकनीक के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि की मैपिंग से जुड़ी स्वामित्व योजना के दिशानिर्देश और ऑनलाइन पेमेंट मॉड्यूल की मानक संचालन प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से जारी कर दी गई। केन्द्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar ) ने पत्रिका को बताया कि दिशानिर्देशों के जारी होने से राज्यों और पंचायती राज संस्थाओं सहित सभी हितधारकों को योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कार्यान्वयन के दौरान आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं के समाधान भी मिल सकेंगे।