क्राइम

ऐसे हत्थे चढ़ा दीप सिद्धू, पुलिस की स्पेशल टीम ने दी पूरी जानकारी

लालकिले पर बवाल का मुख्य आरोपी चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे स्पेशल टीम ने बताया किस तरह 14 दिन बाद हुई गिरफ्तारी हरियाणा के करनाल से पुलिस ने किया सिद्धू को अरेस्ट
less than 1 minute read
• •
Feb 09, 2021
deep Sidhu arrest
दीप सिद्धू को ले जाते दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सदस्य

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली स्थित लाल किले पर हुए बवाल मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

खास बात यह है कि पंजाबी गायक सिद्धू को पुलिस मंगलवार को 4.30 बजे तीस हजारी कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद क्राइम ब्रांच को सौंप देगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आकिर किस तरह घटना के 14 दिन बाद दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू को हरियाणा स्थित करनाल से सोमवार रात 10.30 बजे पकड़ा। इस दौरान वह किसी से मिलने जा रहा था।

दिल्ली पुलिस पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 26 जनवरी को लाल किले और दिल्ली के अन्य हिस्सों में हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है।

उसकी तस्वीरें सार्वजनिक हो गई हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आगे की जांच चल रही है।

आपको बता दें कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं।
इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां एक ध्वजस्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Published on:
09 Feb 2021 02:33 pm
Also Read
View All
जोधपुर: ‘मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी हूं…’, व्हाट्सएप पर आई ‘लंदन वाली गर्लफ्रेंड’ की कॉल और खाते से उड़ गए लाखों

रमेश रूलानियां हत्याकांड: 1 साल के बाद भी मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की पकड़ से बाहर, 22 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Chhattisgarh News: फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें साइबर ठगी के नए तरीके

कल्याण स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर को पीटना पड़ा भारी, 3 मनसे कार्यकर्ताओं पर FIR; अधिकारी भी आरोपी