क्राइम

Delhi Terrorist Arrest: कोर्ट ने गिरफ्तार आतंकियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, 6 शहरों में सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

Delhi Terrorist Arrest दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल यूनिट ने पाकिस्तान की ओर से संचालित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, गिरफ्तार 6 आतंकवादियों में चार को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 10:17 AM IST
Delhi Terrorist Arrested

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार ( Delhi Terrorist Arrest ) किया है। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की स्पेशल सेल यूनिट ने पाकिस्तान ( Pakistan ) की ओर से संचालित टेरर मॉड्यूल ( Pakistan Terror Module ) का भंडाफोड़ किया है।

इन गिरफ्तार आतंकियों को दिल्ली की एक अदालत ने पकड़े गए आतंकियों की कस्टडी रिमांड स्पेशल सेल 14 दिनों के लिए भेज दिया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया था। पकड़े गए 6 में से चार आतंकी, जन मोहम्मद शेख, ओसामा, मूलचंद और मोहम्मद मुशीर अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हवाले हैं। वहीं दो अन्य आतंकियों को दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इनमें से दो आतंकियों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। मिली गुप्ता सूचना के आधार पर इन सभी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि ये आतंकवादी दिल्ली और यूपी राज्यों के 6 बड़े शहरों में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे।

इन संदिग्धों को यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भारी मात्रा में बरामद किया गया है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए 6 आंतकियों में से एक है ओसामा सामी जो ओखला, जामिया नगर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में ओसामा ने बताया है कि वो बीते 22 अप्रैल 2021 को लखनऊ की फ्लाइट से मस्कट पहुंचा था।

जहां पर उसकी मुलाकात जीशान से हुई जो पाकिस्तान में ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज से आया था और उनके साथ बांग्ला भाषी लोग भी शामिल हुए थे।

ओसामा ने बताया कि इसके बाद उन सभी को एक ग्रुप में बांटा गया, जिसमें जीशान और ओसामा को एक ही समूह में रखा गया।

स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर के मुताबिक आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि मल्टीस्टेट ऑपरेशन में हमने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये है गिरफ्तार 6 आतंकी
पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आतंकियों के नाम समीर, लाला, जीशान कमर, ओसामा, जान मोहम्मद अली शेख और मोहम्मद अबु बकर है।

छापेमारी में महाराष्ट्र का रहने वाला एक आतंकी कोटा से गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही 2 आतंकी दिल्ली से पकड़े गए और 3 को यूपी एटीएस की मदद से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि दाउद का भाई इनको फंडिंग कर रहा था। यानी अंडरवर्ल्ड से भी इन आतंकियों के तार जुड़े हैं।

Published on: