31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Building Collapsed: पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को किया गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Delhi Building Collapsed मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इमारत के मालिक महोक अरोड़ को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Sep 2021, 2:44 PM IST

Delhi Building Collapsed

Delhi Building Collapsed case

नई दिल्ली। दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमार ढहने ( Delhi Building Collapsed ) से दो बच्चों की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने बड़ा एक्शन लिया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक महोक अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डिंग मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किय गया है।

सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू के बाद इन दोनों बच्चों को हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया था, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ेँः Delhi Building Collapsed: सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से रेस्क्यू किए गए दो बच्चों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को हुए इमारत गिरने से हुए हादसे में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इमारत गिरने की वजह से दो बच्चों की मौत के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इमारत के मालिक महोक अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

अरोड़ा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल दिल्ली में भारी बारिश के बाद ये घटना सामने आई। वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप है कि इमारत कमजोर थी और दिल्ली नगर निगम ने इस बात की अनदेखी की।

यह भी पढ़ेंः Delhi: चिराग पासवान के चचेरे भाई लोजपा सांसद प्रिन्स राज पर बलात्कार का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कई इमारतें जर्जर हालत में
आम आदमी पार्टी के आरोपों के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तरी MCD में कुल 8 लाख 35 हजार 474 इमारतों का सर्वे कराया गया है। इनमें 699 खतरनाक पाई गईं।
सभी 699 खतरनाक श्रेणी वाली बिल्डिंगों के पते पर नॉर्थ MCD अगस्त में नोटिस भेज चुकी है।

इसके अलावा 444 इमारतों को मरम्मत योग्य की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में मरम्मत के बाद इन इमारतों की जांच होगी और उसके बाद तय किया जाएगा कि ये इमारतें रहने के काबिल हैं या नहीं।