31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: चिराग पासवान के चचेरे भाई लोजपा सांसद प्रिन्स राज पर बलात्कार का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Delhi में LJP सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तीन महीने पुराना मामला, एफआईआर में चिराग का भी नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Sep 2021, 10:16 AM IST

Prince Raj Paswan

LJP Leader Prince Raj and Chirag Paswan

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) के सांसद प्रिंस राज पासवान ( Prince Raj Paswan ) के खिलाफ दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रिंस राज के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर ( FIR ) दर्ज की गई है।

करीब तीन महीने पहले एक पीड़िता ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, अब कोर्ट का आदेश आने के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ेंः नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता हत्याकांड में संदिग्ध का कबूलनामा, फेसबुक पर 27 पॉइंट बताई पूरी घटना

चिराग का भी नाम
दिल्ली पुलिस ने तीन महीने पहले एक महिला की शिकायत के आधार पर बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी में एलेजी नेता चिराग पासवान का भी नाम है, दरअसल चिराग पर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी। ये FIR 9 सितंबर को दर्ज हुई है।

ये है पीड़िता का आरोप
पीड़िता के मुताबिक, वह लोक जन शक्ति पार्टी की कार्यकर्ता थी। पीड़िता की ओर से आरोप लगाया गया था कि बेहोशी के हालत में उसके साथ शोषण किया गया था।

खास बात यह है कि इस मामले में पहले ही लोजपा सांसद प्रिंस राज की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसमें उन्होंने पीड़िता पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी। दरअसल प्रिंस राज पासवान लगातार उन पर लगे आरोपों का खंडन करते आ रहे हैं। प्रिंस ने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

वहीं पीड़ित पक्ष की वकील सुदेश कुमारी जेठवा के मुताबिक, हमने मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी और जुलाई में दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दिया था।

यह भी पढ़ेंः साकीनाका रेप मामले में पीड़िता की मौत के बाद एसआईटी गठित

अदालत ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि प्रिंस राज पासवान उन पांच सांसदों में से एक हैं जिन्होंने चिराग के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी।