क्राइम

दिल्ली: शालीमार बाग के एक मकान में लगी भीषण आग, हादसे में 3 महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थमने का नाम नहीं ले रही आग लगने की घटनाएं शालीमार बाग के एक मकान में आग लगने से 3 महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हादसे में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

less than 1 minute read

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग से जुड़ा है। यहां शनिवार को एक मकान में आग लगने से तीन महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते के भीतर दिल्ली में आग लगने की यह तीसरी घटना है।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक शाम 6.05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग में झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि हादसे में मरने वालों की पहचान सोमवती (57), किरण (60) और कामतादेवी (75) के रूप में की गई है। वहीं, घायल लोगों में अक्षित (15), वामशिखा (14), ईना (27) और लाजवंती (68) का उपचार कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुंडका इलाके में आग लगने की घटना सामने आई थी। यहां लकड़ी के एक गोदाम में भीषण आग लगी थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली अग्निकांड पर हाईकोर्ट ने नोटिस भेजकर केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

Updated on:
15 Dec 2019 09:35 am
Published on:
15 Dec 2019 09:27 am
Also Read
View All