नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि निजामों का शहर एक और रेप की घटना से दहल उठा है। हैदराबाद से एक और रेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार हैदराबाद में 14 साल की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर रेप किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी शख्स पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है।