क्राइम

महिला मरीजों को बेहोश कर हवस का शिकार बनाते थे डॉक्टर-कंपाउंडर, अब तक सैकड़ों को बनाया शिकार

डॉक्टर-कंपाउंडर मिल कर महिला मरीज को बेहोश कर रेप करते थे।
2 min read
rape
महिला मरीजों को बेहोश कर हवस का शिकार बनाते थे डॉक्टर-कंपाउंडर, अब तक सैकड़ों को बनाया शिकार

नई दिल्ली। डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जता है। कहते हैं भगवान के बाद एक डॉक्टर ही होता है, जो हमे जिंदगी देता है। लेकिन अगर यही भगवान यानी डॉक्टर वहशी बन जाए तो आम इंसान क्या करे। गुजरात के वडोदरा से एक ऐसे ही हैवान डॉक्टर की काली करतूत सामने आई है। आरोप है कि डॉक्टर इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों को बेहोश कर रेप करता था। इस कुकर्म में उसका कंपाउंडर भी उसके साथ शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मरीज को बेहोश कर करते थे रेप

पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर का नाम प्रतीक जोशी है, जो वडोदरा के अनगढ़ गांव में अपना निजी क्लीनिक चलाता है। डॉक्टर और कंपाउंडर पहले तो अपने यहां आने वाली महिला मरीज दवा देने के बहाने बेहोशी की दवा दे देते थे। दवा देने के बाद जब महिला मरीज बेहोश हो जाती थी तब डॉक्टर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देता था। वहीं, रेप के दौरान कंपाउंडर अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो भी बनाता रहता था।

कंपाउंडर अपने मोबाइल से रेप का बनाता था वीडियो

इसके बाद जब रेप की शिकार महिला कभी दोबारा इलाज के लिए डॉक्टर के पास आती तो उसका अश्लील वीडियो दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। महिला मरीज डर के मारे दोबारा डॉक्टर की हवस का शिकार हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सामने आने के बाद डॉक्टर बीते 10 दिनों से गयब चल रहा था। शनिवार को उसे गुजरात के ही पंचमहल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुआ डॉक्टर की काली करतूत का खुलासा

दरअसल, रेप के दौरान कंपाउंडर ने जो वीडियो बनाता था उसने उस वीडियो को अपने एक एक साथी को भेजा। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और गांव के ही कुछ युवकों तक पहुंच गया। वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद जब रेप की शिकार महिला की पहचान सामने आई तो सबके होश उड़ गए। घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सामने आए रेप के 135 वीडियो

वीडियो वायरल होने का पता लगने के बाद से डॉक्टर फरार चल रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया। कंपाउंडर से पूछताछ में उसके मोबाइल से डॉक्टर द्वारा महिला मरीजों से रेप के 46 वीडियो मिले हैं। वहीं, कंपाउंडर ने कबूल किया कि उसने अलग-अलग महिला मरीजों से डॉक्टर द्वारा रेप के 135 वीडियो अपने मोबाइल से बनाए थे। पुलिस अब डॉक्टर और कंपाउंडर को गिरफ्तार करने के बाद आगे जांच में जुट गई है । निजी क्लीनिक चलाता है। घटना सामने आने के बाद हवसखोर डॉक्टर बीते 10 दिनों से फरार चल रहा था, जिसे शनिवार को गुजरात के ही पंचमहल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on:
17 Jun 2018 11:24 am
Also Read
View All