22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का रमजान में आपत्तिजनक वीडियो लीक, भड़के लोग

VIDEO: बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का रमजान में आपत्तिजनक वीडियो लीक, भड़के लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 14 Jun 2018, 4:41 PM IST

SARA KHAN

SARA KHAN bathtub video goes viral

भोपाल। भोपाल में जन्मी टीवी एक्ट्रेस सारा खान फिर सुर्खियों में है। इस बार उनका न्यूड वीडियो लीक हो गया। सारा का यह वीडियो इंस्ट्राग्राम पर भी पोस्ट हो गया। इधर, वीडियो लीक होने से बालीवुड से लेकर भोपाल तक हल्ला मच गया। रमजान के मौके पर जारी हुए इस वीडियो पर कई मुस्लिम संगठनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया। इधर, सारा ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी है कि यह वीडियो सारा की बहन आर्या खान के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हो गया था। उस समय सारा नशे में थी।

सारा की बहन ने बनाया था वीडियो
हालांकि वीडियो लीक होने के तुरंत बाद ही इसे डिलीट कर दिया गया है। इस वीडियो में सारा बाथटब में मस्ती कर रही थी, जिसका वीडियो उसकी बहन बना रही थी।

नशे में थी सारा की बहन
सारा ने खुद मीडिया के सामने आकर सभी को सफाई दी है कि उसकी बहन नशे में थी, जब यह वीडियो पोस्ट हो गया। आर्या ही यह वीडियो बना रही थी। उससे गलती से पोस्ट हो गया। लेकिन, चंद सेकंड में ही उसे डिलीट कर दिया गया। सारा ने यह भी बताया कि वीडियो पोस्ट हो जाने से काफी नुकसान हो गया।

बिग बॉस में काम कर चुकी है सारा
सारा मध्यप्रदेश दूरदर्शन में टीवी एंकर थी और 2007 में टीवी के लोकप्रिय शो सपना बाबुल का में पहली बार सीरियल में कदम रखा। सारा उस समय ज्यादा चर्चाओं में आई थी जब उसने 2010 में आए बिग बॉस-4 के उसके ब्वाय फ्रेंड अली मर्चेंट से शादी कर ली थी। इसके थोड़े ही दिन बाद दोनों का तलाक भी हो गया था।

मिस भोपाल से शुरू हुआ था सफर
सारा खान का जन्म भोपाल में 6 अगस्त 1989 को हुआ था। सारा का ग्लैमर की दुनिया में जाने का सफर तभ ही शुरू ह गया था, जब वह मिस भोपाल चुनी गई थी। उसके बाद उसे माडलिंग और एक्टिंग के ऑफर मिलने लगे।

बोल्ड तस्वीरों से मिली ज्यादा सुर्खियां
इधर, सारा को ग्लैमर की दुनिया में उस समय ज्यादा सुर्खियां मिली जब उसकी लगातार बोल्ड तस्वीरें जारी हुई। वो लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। सारा ने पाकिस्तान सीरियल बेखुदी में भी काम किया है।

इधर, सारा का वीडियो वायरल होने पर भोपाल के मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने सारा इस पवित्र माह में ऐसे वीडियो जारी होने पर बेहद शर्मनाक बताया है। पुराने भोपाल के शकील अहमद ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। जो लोग इस्लाम धर्म को नहीं मानते हैं उन्हें इसके अपमान का हक भी नहीं दिया जा सकता है। सारा खान खुद मुस्लिम है, लेकिन ऐसे आपत्तिजनक वीडियो से कोम की बदनामी होती है।

MUST READ

MAKE-UP के बिना ऐसी दिखती हैं TV एक्ट्रेस, देखें PHOTOS
MP के ये साधारण लोग भी बन गए सेलिब्रिटी, टीवी की दुनिया में आज है नाम
पुणे के SEX रैकेट में फंसी भोपाल की मॉडल, बोल्ड फोटो से हुई फेमस
मॉडल अर्शी खान बोली- मैं प्राइवेट काम से गई थी, SEX स्कैंडल में फंसा दिया
बिग बॉस में आई भोपाल की अर्शी खान, पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए बोली थी ऐसी बात