22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे के SEX रैकेट में फंसी भोपाल की मॉडल, बोल्ड फोटो से हुई फेमस

पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ प्रेम संबंध बताने वाली भोपाल की एक एक्ट्रेस पुणे की फाइव स्टार होटल में देह व्यापार करते पकड़ाई है। पुलिस ने इस एक्ट्रेस के साथ उसके एजेंट को भी गिरफ्तार किया है...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 28 Oct 2016, 4:00 PM IST

model and actress Arshi Khan

model and actress Arshi Khan


भोपालय/पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोपाल की एक मॉडल फंस गई है। यह बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अपने बोल्ड फोटोग्रॉफ्स की बदौलत अक्सर सुर्खियों में रही। इसी मॉडल ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ प्रेम संबंधों का भी खुलासा करके सुर्खियां बंटौरी थी। वहीं वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए खुद के कपड़े उतारने की बात कहकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।


महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने मंगलवार को एक फाइव स्टार होटल में यह हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा है। इसमें भोपाल की एक यह एक्ट्रेस भी फंस गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके महिला सुधार गृह छोड़ दिया था। इसके बाद वह वहां की महिलाओं और कर्मचारियों से झगड़ा करके वहां से भागने में सफल हो गई। पुलिस उसके सेल फोन को ट्रैक करके उसकी लोकेशन पर नजर रख रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही वह गिरफ्तार कर ली जाएगी।


5 स्टार होटल में चल रहा था हाईप्रोफाइल धंधा
1. पुणे की एक फाइव स्टार होटल में चल रहा था यह सेक्स रैकेट।
2. होटल के रूम नंबर 309 में चल रही थी संदिग्ध गतिविधि।
3. कृष्णा नामक एजेंट कुछ लड़कियों को लेकर पहुंचा था।
4. पुलिस ने ग्राहक बनकर मारा छापा।
5. पुलिस ने कृष्णा नामक एजेंट के साथी विपुल दहाल को 16 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा।
6. तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 3,4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज।
7. भोपाल की इस मॉडल को पुणे में मोहम्मद वाड़ी के महिला सुधार गृह में भेजा, जहां से वह कर्मचारियों से झगड़ा करके भाग गई। अब पुलिस उसके फोन को ट्रैक करके तलाश में जुट गई है।


BHOPAL की है यह मॉडल, पहले भी कई बार रही विवादों में
1. यह विवादास्पद मॉडल भोपाल की ही रहने वाली है। इस मॉडल ने यह कहकर सुर्खियां बटौरी थी कि उसका पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ अफेयर है।

2. भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान एक ड्रामा कंपनी के साथ जुड़ गई। यहां से उसकी एक्टिंग की शुरुआत हुई और स्टेज शो से सुर्खियां बटौरने लगी।

3. यह मॉडल अपने अश्लील तस्वीरों के कारण भी अक्सर चर्चाओं में रही।


जब राधे मां पर लगा था सेक्स रैकेट का आरोप
1. राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाने वाली यह एक्ट्रेस अब खुद एक सेक्स रैकेट में फंस गई है।

2. इस मॉडल ने कुछ माह पहले एक video जारी करके विराट कोहली और कप्तान धोनी के बारे में विवादास्पद बयान दिया था।

3. इस माडल ने पाकिस्तान के एक क्रिकेटर से संबंध होने की बात भी कही थी।

4. इस मॉडल को शिवसेना ने धमकी भी दी थी। इसके बाद इस एक्ट्रेस ने कहा था कि वे किसी से नहीं डरती हैं। यह उस समय की बात है जब वह फिल्मों में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल कर रही थी।

5. यह मॉडल जब 4 साल की थी तब वह अपने परिजनों के साथ भोपाल आकर बस गई थी। इसका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। तभी से वह भोपाल में पली और बढ़ी है।

अर्शी खान