3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुजात बुखारी की हत्या के संदिग्ध हत्यारों की तस्वीर जारी की

जम्मू-कश्मीर पुुलिस ने शुजात बखारी की हत्या के संदिग्ध हत्यारों की तस्वीर जारी करते ही लोगों से पहचान केे लिए मदद मांगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 7:44 PM IST

Shujaat Bukhari

Video: जम्मू प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कैंडिल जलाकर शुजात बुखारी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पत्रकार 'राइजिंग कश्मीर ’ के प्रधान संपादक शुजात बुखारी और उनके दो अंगरक्षकों की हत्या के संबंध में शुक्रवार को एक संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। तस्वीर जारी करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसकी पहचान के लिए आम लोगों ले मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें-दाती महाराज से शनिवार को होगी पूछताछ, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस

अज्ञात हमलावरों की तरस्वीर जारी

बता दें कि पुलिस ने एक वीडियों से जरीए ये तस्वीर जारी की है। यह वीडियो बुखारी पर उनके ऑफिस के बाहर हुए हमले के बाद लिया गया था। घटना स्थल से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कथित रूप से रिकॉर्ड किया था। इस वीडियों में देख जा सकता है कि एक दाढ़ी वाला एक व्यक्ति पत्रकार के वाहन के भीतर मुआयना करता दिख रहा है।

मोटरसाइकिल सवार तीन अन्य संदिग्धों की तस्वीर जारी

वहीं, इससे पहले पुलिस ने देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों की दो तस्वीरें भी जारी की थीं। ये तस्वीरे पुलिस ने सीसीटीवी से ली थी। लेकिन जो तस्वीरें जारी की गई थी उनमें उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। तस्वीर में मोटरसाइकिल चला रहा एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुए था। वहीं, पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब लगाए हुआ था। बीच में बैठा तीसरा व्यक्ति दूसरी तरफ झुका हुआ था।

पुलिस ने जनता से मांगी मदद

पुलिस ने आम जनता से संदिग्धों की पहचान करने में मदद करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने लोगों से हमलावरों के बारे में किसी भी सूचना को स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने कहा कि इन संदिग्धों के बारे में जो भी सुराग और सूचना देता है उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

क्या है मामला?
आपको बता दें कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार और राइजिंग कश्मीर के अखबार के संपादक शुजात बुखारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शुजात बुखारी जैसे ही दफ्तर से बाहर निकले कि हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बुखारी के पेट और सिर में गोली मारी गई है। पत्रकार बुखारी के अलावा फायरिंग में उनके पीएसओ की भी मौत हो गई थी।