3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबादः अस्पताल में मिली महिला की पैर कटी लाश, रेप और हत्या का शक

हैदराबाद के एक अस्पताल में महिला की पैर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 4:03 PM IST

woman murder

हैदराबादः अस्पताल में मिली महिला की पैर कटी लाश, हत्या और रेप का शक

नई दिल्ली। हैदराबाद से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात महिला की पैर कटी हुई लाश अस्पताल के मेल वार्ड से मिली है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-बच्चे को मां-बाप का सलाद परोसना आया इतना नापसंद कि पुलिस को कर दी शिकायत

महिला की पैर कटी लाश मिली

आपको बता दें कि मामला गुरुवार शाम का है। यहां 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव एर्रागड्डा मानसिक रोग अस्पताल में मिला। बता दें कि महिला के शरीर से उसके पैर कटे हुए थे। दरअसल, कुछ लोग अस्पताल के पुरुष वॉर्ड से हो कर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वॉर्ड में पड़े महिला के शव पर गई। मृत महिला ने पीले रंग की साड़ी और भूरे रंग की ब्लाउज पहन रखी थी। हैरानी की बात यह रही कि महिला का कटा हुआ पैर पुरूष वॉर्ड की छत पर पड़ा था।

कटा हुआ पैर पुरूष वार्ड की छत पर मिला

वहीं, इस संबंध में डीसीपी वेस्ट जोन एआर श्रीनिवास ने कहा कि महिला का शव भयावह अवस्था में मिला है। उसके दोनों पैर काट लिए गए थे और कटा हुआ हिस्सा गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के काटे गए दोनों पैर पुरूष वॉर्ड की छत पर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि महिला का शव जहां मिला वहां पास की दीवार टूटी हुई थी।

अस्पताल की जमीन पर कई लोगों का अतिक्रमण

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि अस्पताल परिसर में लगभग सौ परिवारों ने अतिक्रमण कर रखा है। ये परिवार यहां अपने घर बनाकर रह रहे हैं। अस्पताल के लिए 56 एकड़ जमीन है, लेकिन वह बस 10 एकड़ में बना है बाकि 46 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। अस्पताल परिषद के पास जो लोग रहते हैं वे एर्रागड्डा इलाके के मुख्य मार्ग तक जाने के लिए हॉस्पिटल परिसर का ही उपयोग करते हैं। वहीं, अस्पताल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन उनमें से एक भी कैमरा ऐसा नहीं है जो घटना स्थल को कवर करता हो।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: बहन पर करता था भद्दे कमेंट, जब पता चला भाइयों को तो पीट-पीटकर कर दी हत्या

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला को उसकी साड़ी से ही गला दबाकर मारा गया है। फिर मौत होने के बाद उसके पैर काट लिए गए। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह भी पता लग सके कि महिला के साथ रेप तो नहीं हुआ।