
बदायूं। जिले में दहेज में बोलेरो गाड़ी न देने पर एक विवाहिता की पहले तो पिटाई की गई फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सभी आरोपी घटना करने के बाद फरार हो गये हैं।
थाना मुजरिया के गांव धूरी नंगला का रहने वाले हेमन्त की शादी रिंकी से हुई थी। रिंकी के पिता राम रहीस ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज में सब कुछ दिया था, लेकिन फिर भी हेमन्त दहेज के लिए रिंकी के लिए प्रताड़ित करता रहता था। हेमन्त अपने ससुरालवालों से बोलरो गाड़ी की मांग कर रहा था। बोलरे गाड़ी न देने के कारण हेमन्त ने पहले तो रिंकी की पिटाई की और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने हेमन्त सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हो गये हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।