3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: बहन पर करता था भद्दे कमेंट, जब पता चला भाइयों को तो पीट-पीटकर कर दी हत्या

भाईयों ने बहन पर भद्दे कमेंट कनरे वाले व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 Jun 2018, 10:33 PM IST

murder

दिल्ली: बहन पर करता था भद्दे कमेंट, जब पता चला भाइयों को तो पीट-पीटकर कर दी हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली में हत्या का बड़ा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां के कंझावाला इलाके में चार भाइयों ने मिलकर एक 32 साल के शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, जब हत्या की वजह का खुलासा हुआ तो सभी जान कर हैरान रह गए। पुलिस ने चारों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: 14 साल की लड़की को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

बहन को रोज परेशान करता था व्यक्ति

बता दें कि चारों भाई कंझावाला में रहने वाले हैं। उनकी बहन ने शिकायत की थी एक व्यक्ति उसे रोज परेशान करता। जारों भाईयों को जैसे ही ये बात पता चली वे गुस्से में आ गए। गुस्से में 32 साल के उस शख्स को वे पकड़ कर अपने घर ले आए और उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

बहन ने बदसलूकी की भाईयों से की थी शिकायत

आरोपियों की बहन ने बताया कि शैलेंद्र नाम का एक व्यक्ति उसे रोज परेशान करता था। आए दिन छेड़खानी और बदसलूकी करता था। रास्ते पर जाते समय अश्लील कॉमेंट्स करता था। लड़की ने बताया कि उसने ये सारी बातें अपने भाइयों को बता दी। बहन के साथ छेड़-छाड़ की बात सुनकर चारों भाई आगबबूला हो गए और इसी गुस्से में उन्होंने बदसलूरी करने वाले व्यक्ति तो इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- पाक चुनाव आयोग ने हाफिज सईद की पार्टी को नहीं दी मंजूरी, अब एएटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी

भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को शैलेंद्र ने बाजार में लड़की को छेड़ा था, उस पर भद्दे कॉमेंट्स किए थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई की थी। इसके बाद लड़की का एक भाई वहां आ गया और वह उसे अपने साथ घर ले गया। फिर वहां, चारों भाइयों ने मिलकर रॉड और बेल्ट से उसको जमकर पीटा। मार-पीट के दौरान उसकी वहीं पर मौत हो गई। घटना की जानकरी लगते ही पुलिस ने चारों भाइयों पर हत्या केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।