3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जायदाद हड़पने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पुलिस ने मृतक की पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Rakesh shukla

•

Updated: 14 Jun 2018, 10:21 PM IST

Lover-girlfriend, husband-wife, murder, crime, police, action, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

जायदाद हड़पने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

शिवपुरी/दिनारा . जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम कछौआ में रहने वाले एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा सहयोगी आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पति की जायदाद हड़पने के लिए पत्नी व उसके प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के मुताबिक २६ जनवरी को पिछोर रोड़ पर ग्राम कछौआ निवासी रामस्वरूप लोधी की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि हत्या में मृतक रामस्वरूप की पत्नी सरूपी व उसके प्रेमी मोहर सिंह लोधी का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने सरूपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति की जायदाद हड़पने के लिए उसने प्रेमी मोहर सिह व उसके साथी जीतू लोधी के साथ मिलकर हत्या की है। महिला ने बताया कि रामस्वरूप की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके ऊपर से से गाड़ी निकाल दी। पुलिस ने सरूपी उसके प्रेमी मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जीतू की तलाश जारी है। मामले को ट्रेस करने में थाना प्रभारी रामराजा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


बस स्टैण्ड के पास मिला युवक का शव
शिवपुरी . शहर के कोतवाली अंतर्गत पुराने बस स्टैण्ड के पास बुधवार को एक युवक सिद्धार्थ पुत्र अशोक सोनी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर से पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस जांच के बाद ही मामले की हकीकत पता चल पाएगी।


हादसे में घायल युवक की मौत
शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत कस्बे में बीते रोज एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल थान सिंह पुत्र हरनाम तोमर निवासी झंडा की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना भी करैरा क्षेत्रमें हुई इसमें एक युवक लक्खूराम जाटव निवासी झंडा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


शराब के नशे में युवक से की मारपीट
जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम छितीपुर में एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। जानकारी के मुताविक ग्राम छितीपुर निवासी बल्लू उर्फ हुकुम सिंह खंगार 12 जून को अपने मकान के बाहर बैठा था। तभी गांव के ही राजकुमार लोधी, बकील लोधी व फूल सिंह लोधी ने शराब के नशे में बल्लू की मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर लिया है।