3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक चुनाव आयोग ने हाफिज सईद की पार्टी को नहीं दी मंजूरी, अब एएटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने हाफिज सईद की पार्टी का पंजीकरण दूसरी बार रद्द कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 Jun 2018, 4:08 PM IST

Hafiz Saeed

पाक चुनाव आयोग ने हाफिज सईद की पार्टी को नहीं दी मंजूरी, अब एएटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी

इस्लामाबाद। आतंक का पनाहगार आतंकी हाफिस सईद पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में भाग लेने के लिए अब नई योजना बना रह है। सईद किसी भी तरह पाकिस्तान में होने वाले आम चुनावों में शामिल होने की फिराक में लगा हुआ है। पाक आम चुनाव में शामिल होने के लिए वह लगातार नए-नए तरीके अपना रहा है। अब हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा की राजनीतिक इकाई मिल्ली मुस्लिम लीग (MML) ने आमचुनाव में एक ऐसी राजनीतिक पार्टी का नाम इस्तेमाल करने की घोषणा की है, जिसे पाक में बहुत ज्यादा पहचान नहीं मिली है। इसके लिए एएटी (AAT) का नाम सामने आया है।

मिल्ली मुस्लिम लीग का पंजीकरण दूसरी बार भी खारिज

बता दें कि यह फैसला हाफिज सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के आवेदन को दूसरी बार खारिज करने के बाद लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबर है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में मिल्ली मुस्लिम लीगी के समर्थित करीब 200 प्रत्याशी अल्लाह-ओ-अकबर तहरीक (AAT) पार्टी के तहत चुनाव लड़ेंगे।

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर खारिज हुआ आवेदन

एएटी (AAT) पहले से ही पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) में पंजीकृत है। वहीं, बुधवार को मिल्ली मुस्लिम लीग ने भी पंजीकरण के लिए आवेदन डाला था, जिसे पाक चुनाव आयोग ने दूसरी बार ठुकरा दिया था। बता दें कि ईसीपी की चार सदस्यीय खंडपीठ ने गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के आधार पर मिल्ली मुस्लिम लीग के आवेदन को खारिज किया। रिपोर्ट में कहा गया था कि पार्टी जेयूडी सरगना सईद की विचारधारा का पालन करती है।

एएटी (AAT) तहत चुनाव लड़ेगा सईद

इसके बाद मिल्ली मुस्लिम लीग ने घोषणा की है कि चुनाव से पहले अगर पाक सर्वोच्च न्यायालयों ने उनके पक्ष में निर्णन नहींं देता तो उसकी पार्टी की ओर से समर्थित उम्मीदवार एएटी (AAT) के साथ चुनाव में भाग लेगा।
बता दें कि ईसीपी की सूची में मान्यता प्राप्त दलों में एएटी 10 वें नंबर पर है।