3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान का बेतुका आरोप, आतंकी हाफिज सईद को मारने की साजिश रच रहा भारत

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत की रॉ आतंकी हाफिज सईद के अलावा अब्दुल रहमान मक्की को भी मारने की योजना बना रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 14 Jun 2018, 2:30 PM IST

Hafiz Saeed

पाकिस्तान का बेतुका आरोप, आतंकी हाफिज सईद को मारने की साजिश रच रहा भारत

नई दिल्ली। खुद को आतंकवादियों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना बना चुके पाकिस्तान ने भारत पर बेतुका आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने कहा है कि जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को ठिकाने लगाने के लिए भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्ज एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसे लेकर पाकिस्तान ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि भारत ने इसे सिरे खारिज कर दिया है।

भारत पर हैंडलर भेजने का लगाया आरोप

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत आतंकी हाफिज सईद के अलावा अब्दुल रहमान मक्की को भी मारने की योजना बना रहा है। पाक ने अपने फर्जी दावे में कहा है कि मक्की को उसके दफ्तर या फिर कराची में स्थित उसके रेस्टोरेंट में निशाना बनाने की तैयारी है। इसके लिए रॉ ने अपने हैंडलर को पाकिस्तान भेज दिया है। जो हाफिज और मक्की की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए है।

यह भी पढ़ें: शिष्या से रेप के आरोपी दाती महाराज बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग

पाक ने बढ़ाई आतंकियों की सुरक्षा

पाकिस्तान का आरोप है कि इन दोनों आतंकियों के अलावा भी भारत के निशाने पर कई आतंकी है। जिसमें जकी-उर-रहमान, शिक्षक अबु शोएब, जावेद, मुफ्ती अब्दुल रउफ और दाउद का नाम शामिल है। पाकिस्तान ने अपनी सेना और इन सभी आतंकियों को भारत के खिलाफ अलर्ट किया है। खबर ये भी है कि पाक सेना की इन दशहतगर्दों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

भारत खारिज किए पाकिस्तान के सभी आरोप

भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने पाकिस्तान की इस हरकत को प्रोपगैंडा करार दिया है। सूत्र बताते हैं कि भारत ने कहा कि वह पाकिस्तान की तरह नहीं है। पाक जानबूझकर ऐसा प्रचार कर रहा है। अपने स्तर के आधार पर यह पाकिस्तान द्वारा भारत को आंकने की कोशिश है।

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज

बता दें कि हाफिज सईद 26 नवंबर,2008 को हुए मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाफिज को वैश्विक आतंकियों की सूची में रखा है। इसके बाद भी पाकिस्तान हाफिज को एक समाजसेवक मानता है और उसकी सुरक्षा करता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में होने वाले आगामी आम चुनावों में हाफिज करीब 200 प्रत्याशी भी उतार रहा है।