नई दिल्ली: शिष्या से दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू संत दाती महाराज ने एकबार फिर खुद को निर्दोष बताया है। आरोप लगने से बाद से फरार दाती महाराज ने मीडिया से कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं।
शिष्या ने लगाया रेप का आरोप
बता दें दाती महाराज की एक शिष्या ने उनपर दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया है। ती महाराज की एक शिष्या ने उनपर दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया है। शिष्या का आरोप है कि दो साल पहले दाती महाराजा और उनके सहयोगियों कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा खत, कहा- खत्म करवाइए अधिकारियों का धरना
दिल्ली पुलिस जल्द करेगी पूछताछ
दिल्ली पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रोमिल बनिया ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा दिल्ली स्थित श्री शनिधाम ट्रस्ट के संस्थापक व उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोप लगाए जाने के कुछ दिनों बाद मामला दर्ज किया गया है। बनिया ने कहा कि आरोपियों से मामले के संबंध में जल्द पूछताछ की जाएगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई बढ़ेगी।