3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: 14 साल की लड़की को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

सामान लेने दुकान जा रही नाबालिग को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 13 Jun 2018, 2:20 PM IST

gangrape

दिल्ली: 14 साल की लड़की को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

नई दिल्ली। दिल्ली मेें रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन बलात्कार-गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग को अगवा करके कार में उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें-पत्नी से मिलने की थी इतनी जल्दी की पुलिस की जीप लेकर भागा पति

अगवा कर कार में किया गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने पहले लड़की को अगवा किया। फिर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। वहीं, इस घिनौंने कृत को अंजाम देने के बाद आरोपी कारसवार युवक पीड़िता को उसी जगह फेंककर भाग निकले, जहां से उन्होंने उसे अगवा किया था। घटना की सूचना पीड़िता के घरवालों को दी गई। फिर घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मेडिकल में रेप की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने सोमवार देर रात लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़िता अपनी मौसी के साथ रहती है

अरोपियों की खोजबीन में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मौसी के साथ झड़ौदा इलाके में रहती है। लड़की की मां की मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद कुछ समय पहले उसकी मौसी उसे अपने साथ ले आई थी।

यह भी पढ़ें-बिहार: अब नालंदा में कपल से छेड़खानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सामान लेने दुकान जा रही थी लड़की

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को पीड़िता को उसकी मौसी ने कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान भेजा था। सामान लेने के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की पैदल संगम विहार गोल चक्कर के पास से हो कर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक कार आई। आरोप है कि कार सवार तीन-चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया।

बार-बार बयान बदल रही है पीड़िता

कार में जबरन बिठाकर आरोपी उसे दूर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उन लड़कों ने चलती कार में उसके साथ गैंग रेप किया। वहीं, पुलिस ने बताया कि पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।