3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगम नगरी शर्मसार, दस साल की बच्ची से रेप

पीड़िता की हालत गंभीर, चिकित्सक ने किया स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:07 PM IST

Rape

Rape

इलाहाबाद. जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में देर शाम दस वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था।

बताया जाता है कि बच्ची देर शाम घर से किराने की दुकान पर कुछ समान लेने गई थी। जहां से वह वापस लौट रही थी कि रास्ते में एक युवक ने उसका हाथ पकडकर खींच लिया और मुंह दबाकर एक खेत में ले गया।जहां उसके साथ बलात्कार किया।


हैवानियत से वह बेहोश हो गई तो हैवान ने उसे मृत जानकर उसे वहीं छोडकर चला गया।देर तक घर न आने से परिजनो ने गांव में खोजना शुरू किया ,और आस पास के लोगों से पूछा लेकिन उसके बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।

खेत मे बेहोश पड़ी बच्ची को जब रात में उसे किसी तरह से होश आया तो वह घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड गए। बात जब फैली तो गांव के अन्य लोग भी उसके घर पहुंचे जहां बच्ची की हालत देखकर सभी के रोगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद में एक और मर्डर , सोनू यादव को अपराधियो ने गोलियों से भूना

गांव के कुछ लोगों ने उसे इज्जत का वास्ता देकर उसे चुप रहने की सलाह दी। लेकिन रात जैसे गहरी हुई कोमल की हालत और बिगड़ती गई। सुबह परिजनों ने बच्ची की जान बचाने के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने की दशा में जिला महिला चिकित्सालय और वहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में अब तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-ददुआ का भाई पूर्व सांसद समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश