ग्रेटर नोएडा

Encounter में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगाने से घायल, एक फरार

Highlights: -घायल बदमाश की पहचान विक्रम के रूप में हुई है -इसके कब्जे से एक तंमचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है -पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है

2 min read

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान चैरी काउण्टी पुलिस चौकी के पास हुए मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार के इनामी बदमाश पैर में गोली लगाने से घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने कामयाब रहा। घायल बदमाश विक्रम के कब्जे से एक तंमचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराके उसके साथी कि तलाश शुरू कर दी है।

एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की रात को थाना बिसरख पुलिस की टीम दौरान चैरी काउण्टी पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी पर वाहन की कि चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिये पुलिस ने जब उन्हें रुकने को कहा, तो बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पुलिस कि गोली पैर में लग गई और वह गिर गया पुलिस मौके पर ही उसे को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने कामयाब रहा।

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान इनामी बदमाश विक्रम के रूप में हुई है जबकि उसका दूसरा साथी विशाल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसको पकड़ने के लिए काम्बिंग की जा रही है। घायल विक्रम को इलाज केलिए नोएडा के सैक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। विक्रम पर थाना बिसरख और गाजियाबाद अन्य थानों से लूट व चोरी के आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। जिसमे वह मे वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हज़ार रुपये का पुरस्कार घोषित था। विक्रम के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व एक स्पलेण्डर मोटर साइकिल बरामद हुई है।

Updated on:
08 Jul 2020 11:22 am
Published on:
08 Jul 2020 11:16 am
Also Read
View All