क्राइम

पुलिस तलाश रही थी युुवती की खुदकुशी की वजह, हाथों में लगी मेहंदी में छिपा था राज

आखिर में परेशान पुलिस की मदद युवती के हाथ में लगी मेहंदी के सूखने पर हुआ। पुलिस को हाथ में मेहंदी से लिखा सुइसाइड नोट मिला।
2 min read
मेहंदी
करवा चौथ से शृंगार प्रसाधन और मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं का लगा तांता, तस्वीरों में देखें नाजारा

फरीदाबाद। बड़खल गांव के पास पुलिस के सामने एक अनोखा मामला आया। यहां एक युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस को इसकी वजह नहीं पता चल पा रही थी। आखिर में परेशान पुलिस की मदद युवती के हाथ में लगी मेहंदी के सूखने पर हुआ। पुलिस को हाथ में मेहंदी से लिखा सुइसाइड नोट मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूलरूप से पटना की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती बड़खल गांव के नजदीक एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता यहीं पर कुछ काम करके घर चलाते हैं। शनिवार शाम को युवती ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घायल युवती को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां देररात उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि शुरुआत में पुलिस को आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं पता चल पा रही थी। वहीं, परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी ने पटना से ग्रेजुएशन किया था। उस दौरान ही एक युवक के प्रेम प्रसंग में पड़ गई। युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया। इसके बाद युवती उदास रहने लगी। परिजन उसे फरीदाबाद लेकर आ गए लेकिन फिर भी वो अवसाद में रहती थी।

शनिवार शाम को युवती मकान की तीसरी मंजिल पर गई और वहां से कूद गई। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि युवती के हाथ में लगी मेहंदी हटने पर पता चला कि उसने हथेली पर एक युवक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है। युवती ने यह भी लिखा है कि मई 2018 में शादी की हर बात इस युवक ने ही शुरू की और बाद में उस पर ही झूठा इलजाम लगा दिया।

पुलिस को इससे ही पूरा केस पता चल गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। युवती केे हाथ पर मेहंदी से लिखा गया सुइसाइड नोट मिला है। इसका मतलब कि उसने आत्महत्या करने से कुछ ही घंटे पहले मेहंदी से यह सुइसाइड नोट लिखा है। मेंहदी के सूखने के बाद हाथ धुलने से मेहंदी का रंग हथेली पर आ गया और हकीकत सामने आ गई।

Published on:
31 Dec 2018 10:20 pm
Also Read
View All
Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार

पीएम आवास योजना की किस्त के बदले घूस: जोधपुर में ग्राम विकास अधिकारी ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पास में डॉक्टर पति की लाश, घायल बेटा… बिस्तर पर मोबाइल चला रही थी नेत्र रोग विशेषज्ञ पत्नी! धारवाड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

‘सिया दोषी है तो फांसी पर लटकाओ, पर हमें सजा क्यों’, दुकान बंद होने पर भावुक हुए पिता प्रवीण गोयल