scriptहजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती | Album artist Annie B dinks pesticides, admitted in hospital | Patrika News
क्राइम

हजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

तकरीबन 4000 म्यूजिक वीडियो अल्बम में काम करने वाली एक कलाकार ने खुदकुशी करने का प्रयास किया।

नई दिल्लीDec 30, 2018 / 05:13 pm

अमित कुमार बाजपेयी

Anny Bee

हजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़। तकरीबन 4000 म्यूजिक वीडियो अल्बम में काम करने वाली एक कलाकार ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। हिसार स्थित नवदीप कॉलोनी निवासी एनी बी नाम की इस युवती ने शनिवार देर रात कीटनाशक निगलकर खुदकुशी की कोशिश की। आननफानन में परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा (29) म्यूजिक अल्बम में एनी बी के नाम से मशहूर है। एनी बी ने करीब चार हजार हरियाणवी अल्बम में काम किया है। ‘लाल-लाल कुर्ती में गोरा सा बदन’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था।
अस्पताल में भर्ती एनी बी ने खुदकुशी की कोशिश के पीछे की वजह पारिवारिक परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि पति ने दूसरी शादी कर ली और फिर उसकी पत्नी प्रताड़ित करती है। उसका कहना है कि बीते 12 सालों से वह मॉडलिंग कर रही है। इस दौरान ही उसकी मुलाकात रोहतक स्थित गोहाना अड्डा एरिया के रहने वाले शेखर खन्ना से हुई, जो फिलहाल बेंगलूरु के मॉडलिंग इंस्टीट्यूट का निदेशक है।

Home / Crime / हजारों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली कलाकार एनी बी ने निगला कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो