क्राइम

फैशन डिजाइनर मर्डर केसः लूटपाट नहीं प्रेम प्रसंग हो सकती है हत्या की वजह

फैशन डिजाइनर मर्डर केस में सामने आया नया मोड़! लूटपाट नहीं प्रेम प्रसंग हो सकती है हत्या की वजह
2 min read
fashion designer
फैशन डिजाइनर मर्डर केसः लूटपाट नहीं प्रेम प्रसंग हो सकती है हत्या की वजह

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हुए हाईप्रोफाइल फैशन डिजाइनर के मर्डर केस में नया मोड़ सामने आ गया है। दरअसल वसंतकुंज पुलिस फैशन डिजाइनर माला लखानी और उसके नौकर बहादुर की हत्या का जो कारण बता रही है वह किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट के लिए फैशन डिजाइनर और उसके नौकर की हत्या की गई है। लेकिन पुलिस की इस थ्योरी को लोग सही नहीं मान रहे। खास तौर पर पड़ोसियों को ये थ्योरी गले नहीं उतर रही।

दरअसल पुलिस की इस थ्योरी पर माला लखानी केपड़ोसी भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। माला लखानी की कोठी के सामने रहने वाले शकील अहमद के मुताबिक टेलर राहुल अनवर करीब साढ़े तीन वर्ष से माला लखानी के साथ काम कर रहा था। माला लखानी सुबह अपने ग्रीन पार्क स्थित ब्यूटीक में चली जाती थीं। नौकर बहादुर भी उनके साथ जाता था।

ये है बड़ा सवाल
ऐसे में राहुल अनवर ही कोठी में अकेला रहता था। उसके पास मेन गेट समेत कमरों की चाबी रहती थी। ऐसे में अगर उसे लूटपाट करनी होती तो वह माला लखानी के जाने के बाद कर सकता था। उसे दो हत्याएं करने के बाद लूटपाट करने की क्या जरूरत थी।

यहां पर गार्ड की नौकरी करने वाले समय सिंह ने जो बताया वो जानकार भी आप हैरान रह जाएंगे। गार्ड के मुताबिक राहुल मैडम को आते-जाते नमस्ते करता था। उसे पता नहीं है कि राहुल ने ऐसा क्यों किया। वह दोपहर के समय रंगपुरी पहाड़ी स्थित अपने घर पर लंच करने जाता था। राहुल रंगपुरी की पहाड़ी में रहता है। मुहल्ले में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि माला लखानी उसकी किट्टी पार्टी में आती थी।

प्रेम प्रसंग की तरफ जांच की दिशा
लूटपाट की थ्योरी पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने अपनी जांच की दिशा में भी बदलाव किया। पड़ोसियों के बयान और जांच से मिले कुछ सुरागों के आधार पर अब पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है। यही कारण है कि पुलिस ने अपनी जांच की दिशा का कोण प्रेस प्रसंग की तरफ कर दिया। बताया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर का नौकर बहादुर पिछले लंबे से समय से उसके साथ रह रहा था, नए नौकर राहुल के आने के बाद से हालात बदले थे। ऐसे में हो सकता है कि ये प्रेम त्रिकोण का मामला भी हो।


वसंतकुंज पुलिस ने ये भी नहीं बताया कि आरोपियों केकब्जे से कितनी ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे हत्या केकारणों का पता करने के लिए पूछताछ कर ही थी। राहुल का ये भी कहना है कि माला लखानी राहुल को तीन महीने से तनख्वाह नहीं दे रही थी। ऐसे में वह नाराज था।


पड़ोसी शकील अहमद का कहना है कि माला लखानी बहुत ही समझदार और रिजर्व रहने वाली महिला थी। वह त्यौहारों पर मिलने आती थी। दिवाली पर भी मिलने आई थीं। माला लखानी बहुत ही प्रोफेशनल महिला थी। उन्हें सुबह पांच बजे पता लगा। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले भाई ने पुलिस आने की सूचना दी थी। जब वह माला की कोठी में गए तो पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। सुबह छह बजे पुलिस शवों को ले गई थी।

Published on:
16 Nov 2018 12:40 pm