6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक कारखाने में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। कारखाने से धुंआ और आग की लपटे तक आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 15, 2018

Delhi

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक कारखाने में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। कारखाने से धुंआ और आग की लपटे तक आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार यह आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है।

चक्रवातीय तूफान गाजा की तमिलनाडु में दस्तक, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना

मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, बोली- नहीं बनकर रहूंगी शोपीस

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में भीषण आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। यहां रोहिणी सेक्टर 26 के दौलतपुर गांव में लगी आग से लगभग 150 झुग्गियां जल कर रखा हो गई थीं। इस हादसे से करीब 500 लोग बेघर हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर दमकलकर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाया जा सका।

जम्मू-माधोपुर बॉर्डर पर 4 संदिग्धों ने गन प्वाइंट पर हाईजैक की कार, पठानकोट जैसे हमले की आशंका

वहीं, दो दिन पहले मुंबई के अंधेरी(वेस्‍ट) उपनगरीय इलाके आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा यहां वीरा देसाई रोड स्थित कदम चॉल एसआरए इमारत में लगी। जैसे ही लोगों ने इमारत से धुआं और आग की लपटें निकलते देखी तो उनके होश उड़ गए। तभी आसपास के लोगों की घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग