बुलंदशहर

रिसेप्शन करने पर दूल्हे के पिता पर केस दर्ज, प्रोग्राम में शामिल हुए 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Highlights: -बुलंदशहर के बीसा कालोनी का मामला -28 जून को किया था रिसेप्शन -पुलिस ने सभी मेहमानों का कराया कोरोना टेस्ट

2 min read
शादी

बुलंदशहर। कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में तेजी से फैलता जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जनपद बीसा कालोनी का है। जहां एक व्यक्ति ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना ही अपने बेटे की शादी का रिसेप्शन कर डाला। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इस समारोह में शामिल 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बीसा कालोनी में रहने वाले प्रेमपाल नामक व्यक्ति के बेटे की शादी गत 25 जून को हुई। कोरोना के चलते प्रशासन की सख्ती को देखते हुए शादी में ज्यादा मेहमान व रिश्तेदारों को शामिल नहीं किया जा सका। जिसके चलते उन्होंने 28 जून को अपनी कालोनी में ही एक मकान में चोरी छिपे शादी का रिसेप्शन कर डाला। जिसमें करीब 70-80 लोग होने की बात कही जा रही है।

उधर, एक दिन बाद जब पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रिसेप्शन में शामिल लोगों की जानकारी प्रेमपाल से जुटाई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की मदद से पुलिस ने समारोह में शामिल रहे सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया। इनकी रिपोर्ट पांच जुलाई को प्राप्त हुईं। जिनमें से 28 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं कुछ अन्य की रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमपाल के खिलाफ बिना अनुमति के रिसेप्शन करने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मुकदमा उन्होंने खुद अपनी तरफ से दर्ज कराया है। मुकदमा जमानती धाराओं में दर्ज हुआ है, लिहाजा इस मामले में प्रेमपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

Updated on:
08 Jul 2020 04:14 pm
Published on:
08 Jul 2020 04:12 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान