
corona
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड़ वायरस का बढ़ता प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे को 115 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक की मौत हो गई है। नए मरीजों में एक वरिष्ठ डॉक्टर और जिला निगरानी अधिकारी शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोविड-19 के संक्रमण से जिले में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 लोग खुदकिस्मत निकले महामारी को हराकर अपने घरों को लौट गए। जिले में एक्टिव मरीज कि संख्या 1121 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते 24 घंटे जारी आंकड़े के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में 115 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। कार्यकारी सीएमओ नेपाल सिंह ने बताया कि नए मरीजों में एक वरिष्ठ डॉक्टर और जिला निगरानी अधिकारी शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिला निगरानी अधिकारी के संक्रमित होने के बाद डॉ मनोज कुशवाहा को उनकी जगह तैनात किया गया है। कार्यकारी सीएमओ के अनुसार जनपद में कोरोना से एक मौत हुई है जिससे संक्रमण से जिले में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2,935 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें 1785 लोग उपचार के दौरान ठीक गए हैं। 1121 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
इस बीच कोविड-19 के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में जारी धारा 144 व लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने मंगलवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को 2,067 वाहनों की जांच की गयी और 929 वाहनों का चालान काटा गया जबकि तीन वाहनों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 1,48,300 रुपया पुलिस ने जुर्माने के रूप में वसूला है।
Updated on:
08 Jul 2020 12:04 pm
Published on:
08 Jul 2020 11:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
