क्राइम

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग अग्निकांड में 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

2 min read
Aug 06, 2019

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात जाकिर नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि 20 लोगों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

होली फैमिली हॉस्पिटल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. माला का कहना है कि इमारत में आग लगने से झुलसे पांच लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। वहीं कुछ पीडिएट्रिक आईसीयू में भी भर्ती हैं। इस भीषण अग्निकांड में काफी नुकसान होने की खबर है और कई गाड़ियां भी जलकर राख हो गई। फिलहाला, मामले की छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह आग कैसे लगी?

Updated on:
06 Aug 2019 10:48 am
Published on:
06 Aug 2019 09:51 am
Also Read
View All