क्राइम

दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

राजधानी दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में आग लगने की खबर सामने आई है। आग अशोका रोड पर स्थित पांच सितारा होटल की पहली मंजिल पर लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 4:00 PM IST
hotel royal plaza delhi
दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में आग लगने की खबर सामने आई है। आग अशोका रोड पर स्थित पांच सितारा होटल की पहली मंजिल पर लगी। आग लगते ही होटल में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तभी होटल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड़ को दी।

जानकारी के अनुसार होटल में यह पूजा के स्थान पर आग लगी थी। आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया। हालांकि आग से किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, अभी तक होटल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि इससे पहले आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी के जंगपुरा इलाके में भीषण आग लग गई थी। यहां देर रात सड़क पर पड़े कचरे ने किसी तरह पकड़ ली थी। आग फैलती—फैलती आस-पास इलाके तक पहुंच गई थी।

आग की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर सर्विस को दी तो सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटी। हालांकि यहां भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। वहीं आग से अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली थी।

Published on: