26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा की फरारी पर सुप्रीम कोर्ट का बिहार पुलिस पर तंज, ‘बहुत बढ़िया!

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने बिहार सरकार में मंत्री रही मंजू वर्मा के आवास से हुई हथियारों की बरामदगी के बाद उनको गिरफ्तार न किए जाने पर तल्ख् टिप्पणियां की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 2:49 PM IST

bihar police

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा की फरारी पर सुप्रीम कोर्ट का बिहार पुलिस पर तंज, 'बहुत बढ़िया!

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने बिहार सरकार में मंत्री रही मंजू वर्मा के आवास से हुई हथियारों की बरामदगी के बाद उनको गिरफ्तार न किए जाने पर तल्ख् टिप्पणियां की। शीर्ष अदालत ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को पेश होने का भी आदेश दिया है। अब इस मामले पर 27 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

पुलिस के रवैये पर हैरानगी जाहिर की

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस के रवैये पर हैरानगी जाहिर की है। कोर्ट ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि पुलिस एक महीने तक पूर्व कैबिनेट मंत्री का पता नहीं लगा पाई है। कोर्ट ने पुलिस पर सवाल दागते हुए पूछा है कि आखिर इतने महत्वपूर्ण शख्स को अब तक ट्रेस न कर पाने की वजह क्या है? इसके लिए कोर्ट ने डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। यही नहीं जस्टिस मनन बी. लोकुर ने बिहार पुलिस पर तंज कसते हुए कहा, 'बहुत बढ़िया! कैबिनेट मंत्री फरार है... बहुत बढ़िया... जस्टिस मनन ने आगे कहा कि क्या यह हो सकता है कि कैबिनेट मंत्री फरार हो और इसकी किसी को खबर ही न हो कि आखिर वह हैं कहां? कोर्ट ने पुलिस से तल्ख लहजे में कहा कि क्या आपको इस मुद्दे की गंभीरता पता है कि कैबिनेट मंत्री फरार हैं। हद है, यह बहुत ही ज्यादा है।'

यह है मामला

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित शेल्टर होम रेप केस का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के काफी नजदीकी माना जाता है। इस प्रकरण में नाम आने के बाद मंजूद वर्मा को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस प्रकरण के चलते सीबीआई ने जब 17 अगस्त को मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित घर पर रेड मारी तो वहां से अवैध हथियार के साथ 50 कारतूस बरामद किए थे।