क्राइम

नहीं संभलता तो इस्तीफा दे दें… साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग से भड़के अरविंद केजरीवाल

Firing at Saket court Delhi: दिल्ली की अतिसुरक्षित जगहों में शुमार साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां वकीलों के ड्रेस में आए बदमाश ने एक लड़की पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से आसपास में सनसनी फैल गई।

2 min read
Firing at Saket court Delhi, Police on the spot, Girl Rafer to AIIMS

Firing at Saket court Delhi: राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह कोर्ट का काम शुरू ही हुआ था कि बदमाशों ने साकेत कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वकील के ड्रेस में आए बदमाशों ने साकेत कोर्ट परिसर में एक गोली पर फायरिंग की। पुलिस की मौजूदगी और लोगों की भीड़भाड़ के बीच बदमाशों ने लड़की को चार गोलियां मारी। इससे लड़की कोर्ट परिसर में ही लहुलूहान होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस लड़की पर गोलियां चली, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। हमलावरों की पहचान और धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है।

गवाही देने कोर्ट आई थी लड़की

बताया गया कि जिस लड़की पर गोलियां चलाई गई वह एक मामले में गवाह है। शुक्रवार को अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी की हुई पहचान, महिला से बताया जा रहा पुराना विवाद

आरोपी की पहचान वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त महिला के साथ उसका कोई पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें महिला शुक्रवार को कोर्ट में गवाही देने के लिए आई थी। उसी दौरान महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। दावा किया जा रहा कि आरोपी वकील ने महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। जिसे लौटाने वो आनाकानी कर रही है।


दिल्ली सीएम बोले- रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती थी लोगों की सुरक्षा


साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

मंत्री बोले- नए LG साब के समय में कानून व्यवस्था बदतर

दूसरी ओर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि LG साब के दो ही काम हैं - पुलिस और DDA। नये LG साब के आने के बाद दिल्ली की क़ानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट मी गोलियाँ चल रही हैं। पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली के स्कूल में बम की खबर से मचा हड़कंप: कराया गया खाली, पुलिस-बम स्कवॉड मौके पर

Updated on:
21 Apr 2023 12:13 pm
Published on:
21 Apr 2023 11:05 am
Also Read
View All