अंबिकापुर

Gamblers arrested: जंगल में दिनदहाड़े सजा रखी थी जुए की महफिल, पुलिस ने 17 जुआरियों को पकड़ा, 1.40 लाख जब्त

Gamblers arrested: पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई, जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया अपराध
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2026, 1:38 PM IST
Gamblers arrested
17 gamblers arrested by police (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले की उदयपुर पुलिस ने जुए के पड़ पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 17 जुआरी हार-जीत का दाव लगाते मिले। पुलिस ने घेराबंदी की तो जुआरी भागने लगे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ फड़ से 1 लाख 40 हजार 310 रुपए नकद व ताश की पत्ती जब्त (Gamblers arrested) की है। जुआरी उदयपुर के ग्राम कोटेरबुड़ा जंगल में पुलिया के पास जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इसकी मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

उदयपुर पुलिस को 11 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोटेरबुड़ा जंगल में पुलिया के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर 17 जुआरियों (Gamblers arrested) को पकड़ा है।

पकड़े गए जुआरियों में राजेश सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी, संदीप कुमार पिता रामनाथ, राजेंद्र प्रसाद पिता सुन्दरलाल, राजेश गुप्ता पिता गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अल्ताफ खान पिता औरंगजेब, सुभाष कुमार पिता जयकरण, दीपक छत्री पिता राजेंद्र छत्री, विजय सिंह पिता ठाकुर प्रसाद, अमित कोरी पिता बसंतलाल,

संदीप गुप्ता पिता मनोज गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता पिता रामकृपाल गुप्ता, कार्तिक सिंह पिता पीताम्बर सिंह, संतोष कुमार सोनी पिता रामेश्वर सोनी, अशोक वर्मा पिता गिरजाशंकर वर्मा, सुदर्शन सिंह पिता अहिबरन सिंह, संदीप ध्रुव पिता एमडी ध्रुव, अभिषेक कुमार पिता प्यारेलाल सभी निवासी पटना थाना पटना जिला कोरिया (Gamblers arrested) शामिल हैं।

Gamblers arrested: 1.40 लाख रुपए जब्त

पुलिस ने जुए के फड़ (Gamblers arrested) से 1 लाख 40 हजार 310 रुपए नकद व ताश का 52 पत्ता जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।

Updated on:
13 Jan 2026, 1:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात