क्राइम

गुरुग्रामः पाकिस्तानी कहकर मुस्लिम की कटवाई थी दाढ़ी, पुलिस ने तीन आरोपियों को धरा

हरियाणा के साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम के सेक्टर 37 में एक मुस्लिम युवक ने कुछ लोगों पर जबरन उसकी दाढ़ी कटवाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है।

2 min read
पराए मर्द के साथ देखा पत्नी का अश्लील वीडियो तो पति ने पूरे परिवार को लगा दी आग

गुरुग्राम। हरियाणा के साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम के सेक्टर 37 में एक मुस्लिम युवक ने कुछ लोगों पर जबरन उसकी दाढ़ी कटवाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। शुरुआत मेें पुलिस ने मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया। हालांकि बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की और तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी एकलश, गौरव और हरियाणा के नितिन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित को पाकिस्तानी बताते हुए उसकी जबरन दाढ़ी कटवा दी।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 29 में जफरूद्दीन नाम का एक युवक होटल चलाता है। बीते 31 जुलाई की शाम करीब 6 बजे जफरूद्दीन अपने दोस्त इब्राहिम के साथ होटल के लिए सब्जी लेने खांडसा मंडी पहुंचा। मंडी से जफरूद्दीन को कुछ सामान खरीदना था। यहीं पर कुछ असामाजिक व्यक्तियों ने उस पर अभद्र टिप्पणी की और फिर उसे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें

यहां हर तीसरा आदमी है रेपिस्ट, कैमरे के सामने डंके की चोट पर करता है कबूलनामा

जफरूद्दीन का आरोप है कि सेक्टर 37 में उसे कुछ लोगों ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगे। उन लोगों ने जफरूद्दीन की दाढ़ी पर भी अशोभनीय टिप्पणी की और इसे कटाने के लिए कहा। इतना ही नहीं वे लोग जफरूद्दीन को जबरन एक नाई की दुकान में ले गए और उस पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाने लगे।

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया, ''जफरूद्दीन ने शुरू में धार्मिक अपमान को नजरंदाज किया, लेकिन बाद में उसने जवाब दिया। इसके बाद आरोपियों ने जफरुद्दीन के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। तीनों उसे एक सैलून लेकर गए और उसकी दाढ़ी काट डाली। सैलून से जाने से पहले आरोपियों ने पीड़ित को आगाह किया कि पुलिस के पास जाने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

नाई ने जब मामला देखा तो उसने दाढ़ी बनाने से इनकार कर दिया। इस बात पर लोगों ने उस नाई और जफरूद्दीन की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दुकान में रखी सीट पर जफरूद्दीन को जबरदस्ती बांध दिया और फिर नाई से जबरन उसकी दाढ़ी कटवा दी। इसके बाद लोग वहां से भाग गए।

जानकारी के मुताबिक जफरूद्दीन, हरियाणा स्थित मेवात के बादली गांव का निवासी है। इस हादसे के बाद पीड़ित ने सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन पहुंच कर मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने इसे दर्ज करने से आनाकानी की। लेकिन बाद में मामला बढ़ते देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

गौरतलब है कि गुजरात में पिछले कुछ वक्त से दलितों को भी मूंछ रखने पर शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। बीते एक साल में गुजरात में मूंछ रखने के चक्कर में तीन दलितों की पिटाई की गई और पुलिस ने इस संबंध में मुकदमे दर्ज किए।

ये भी पढ़ें

अवैध संबंधों के शक में पिता ने कराई बेटी की हत्या
Updated on:
02 Aug 2018 09:02 pm
Published on:
02 Aug 2018 02:19 pm
Also Read
View All