6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंधों के शक में पिता ने कराई बेटी की हत्या

15 हजार की सुपारी देकर कराई हत्या, फुफेरे भाई से अवैध संबंधों का था शक  

2 min read
Google source verification
murder

murder

बदायूं। जिले के थाना फैजगंज बेहटा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बरेली जिले के कोतवाली आँवला के गांव तिगरा खानपुर निवासी एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी। आरोपी पिता को उसकी बेटी के अपने ही भांजे से अवैध संबंधों का पता लगा तो उसने अपनी बेटी की हत्या की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिमा ने अपा जुर्म कुबूल कर लिया है।

ये है पूरा मामला
बीते 19 जून को थाना फैजगंज बेहटा इलाके के आसफपुर रोड पर जंगल में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। पुलिस ने छानबीन कर युवती की शिनाख्त कराई तो पता चला कि लड़की बरेली जिले के कोतवाली आँवला के गांव तिगरा खानपुर निवासी सर्वेश की बेटी है। सर्वेश अपनी बेटी को 18 जून की शाम थाना फैजगंज बेहटा के गांव अल्लेपुर अपनी बहन के घर से वापस अपने घर लेकर आ रहा था। उसके पिता को शक था कि उसकी बेटी के संबंध उपने ही रिश्ते में फुफेरे भाई से थे। जिसकी वजह से सर्वेश ने 15 हजार की सुपारी देकर अपनी बेटी की हत्या करवा दी और शव मन्नूनगर तिराहा से आगे जंगल में फिकवा दिया।

हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी की तलाश
पूरी घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब चार दिन बाद सर्वेश का भाई अपनी भतीजी को लाने के लिए अपनी बहन के घर पहुंचा। जहां उसे पता चला कि सर्वेश तो अपनी बेटी को 18 जून को ले गया था। सर्वेश के छोटे भाई ने जब अपने लड़की के पिता से पूछताछ की तो वह घर भाग गया। जिसके चलते पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी पिता सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी बदायूं अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।