क्राइम

जम्मू-राजौरी हाईवे पर बड़े धमाके की साजिश विफल, पुलिस ने आईईडी बम किया निष्क्रिय

जम्मू-राजौरी हाईवे पर आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम पुलिस ने बड़ी मात्रा में मिले आईईडी विस्फोटक को किया निष्क्रिय हाल में पूंछ में हुए आईईडी ब्लास्ट में सेना का जवान हुआ था शहीद
2 min read
• •
Updated: 27 May 2019, 12:36 PM IST
ied blast
जम्मू-राजौरी हाईवे पर बड़े धमाके की साजिश विफल, पुलिस ने आईईडी बम किया निष्क्रिय

नई दिल्ली। घाटी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। घाटी को दहलाने के लिए आतंकियों की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दरअसल जम्मू-राजौरी हाईवे के कल्लर चौक पर एक बार फिर आतंकियों की नजर थी। आतंकी इस चौक पर बड़े धमाके की तैयारी में थे। यहां पर आतंकियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट की साजिश रची जा रही थी, जिसे सेना के जवानों ने विफल कर दिया।

सेना के जवानों ने समय रहते इस बड़ी वारदात को रोक दिया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हालात किस कदर खराब होते जा रहे हैं कि यहां हर महीने एक बड़ी घटना को आतंकी अंजाम दे रहे हैं। हाल में पूंछ में हुए एक आईईडी ब्लास्ट में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। एक बार फिर आतंकियों ने घाटी को दहलाने के लिए आईईडी से बड़े धमाके की साजिश रची। हालांकि मुस्तैद सेना के जवानों ने इसे समय रहते रोक दिया।

सूचना के बाद कार्रवाई
सेना को सूचना मिली की कल्लार गांव में बड़ी मात्रा में आईईडी ब्लास्ट करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेसन चलाया और उन्होंने बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद भी किया। इसके बाद तुरंत बॉम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाय गया। बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर मौजूद आईईडी विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया।

बम की खबर से अफरातफरी
कल्लार चौक पर आईईडी बम मिलने की खबर से हर तरफ अफरातफरी मच गई। जब तक बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचता यातायात को पूरी तरह डाइवर्ट कर दिया गया। ऐसी स्थिति में तनाव न फैले इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। आपको बता दें कि इससे पहले 22 मई को पूंछ जिले के मेंढर इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुए था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और कई घायल भी हुए थे। यह घटना उस समय हुई थी, जब सेना की टीम पेट्रोलिंग के लिए निकली थी।

Published on: