क्राइम

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 2 जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर से कुपवाड़ा से बम धमाके की बड़ी खबर सामने आई। माछिल सेक्टर में हुए विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह धमाका दुर्घटनावश हथियारों की साफ-सफाई के दौरान हुआ।  

less than 1 minute read
May 12, 2019
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 2 जवान घायल

नई दिल्ली। देश में एक ओर जहां लोकसभा चुनाव के छठे चरण मतदान की तैयारी चल रही थी, वहीं जम्मू एवं कश्मीर से कुपवाड़ा से बम धमाके की बड़ी खबर सामने आई। यहां माछिल सेक्टर में शनिवार रात को भयंकर विस्फोट हो गया, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि यह धमाका दुर्घटनावश हुआ बताया जा रहा है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।

धमाका हथियारों की साफ-सफाई के दौरान हुआ

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह धमाका हथियारों की साफ-सफाई के दौरान हुआ। घायल जवानों की पहचान हवलदार जयपाल सिंह और नाईक विक्रम माने के तौर पर हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घायल जवानों को कुपवाड़ा के दृग्मुल्ला स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के एक बड़े सेना अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, दूसरी घटना झारखंड के गिरिडीह से जुड़ी है। यहां लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के मतदान के बीच बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
12 May 2019 02:53 pm
Also Read
View All