क्राइम

Pulwama Attack: 24 घंटे में दूसरा बड़ा हमला, आतंकियों ने पुलिस थाने पर फेंका ग्रेनेड

Pulwama में थाने पर आतंकी हमला 5 नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 8:54 PM IST
pulwama Terror attack
Pulwama: पुलिस थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, पांच नागरिक घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दहशतगर्दों ने इसबार पुलिस थाने को निशाना बनाया है। आतंकियों ने थाने पर ग्रेनेड फेंक वारदात को अंजामा दिया। pulwama attack में पांच स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें दो की हालात नाजुक बनी हुई है।

तलाशी अभियान शुरू

जानकारी के मुताबिक आतंकी ने ग्रेनेड से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना चाह रहे थे, लेकिन वे पुलिस थाने के बाहर ही फट गया। जिसकी चपेट में कई नागरिक आ गए। पुलिस ने तुरंत सभी जख्मी लोगों को अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

मारा गया पुलवामा का गुनहगार

मंगलवार की सुबह ही अनंतनाग जिले में Jaish-e-Mohammed का आतंकवादी सज्जाद अहमद भट समेत एक अन्य आतंकी मारे गए हैं। भट की ही कार का इस्तेमाल 14 फरवरी को पुलवामा में CRPF काफिले को निशाना बनाने के लिए किया गया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सोमवार को भी सेना के काफिले पर हुआ था हमला

वहीं एक दिन पहले यानि सोमवार को पुलवामा में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पुलवामा के अरिहल में सोमवार को 44 राष्ट्रीय राइफल्स के एक गश्ती वाहन पर क्षेत्र से गुजरते वक्त एक आईईडी से लदे वाहन से हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि इसमें सभी जवान सुरक्षित हैं।

Updated on:
18 Jun 2019, 8:54 PM IST
Published on: