क्राइम

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 1 नागरिक घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी। नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया। पाक सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

2 min read
May 26, 2019
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 1 नागरिक घायल

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी का मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया। पाक सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में स्थानीय नागरिक गोली से लगने घायल हो गया है। घायल नागरिक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए

आपको बता दें कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए। इसके बाद पाक सैनिकों को गोलीबारी शुरू कर दी। पाक गोलीबार का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ दिया। सीमा पर अभी गोलीबारी जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले 5 मई कों जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन किया गया था। संघर्षविराम में भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो सैनिक रविवार को घायल हो गए थे।

पुलिस के एक सूत्र के अनुसार पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक अधिकारी सहित तीन सैनिक घायल हो गए। घायल सैनिकों को राजौरी कस्बे में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन में तोप और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया और भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया था।

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
26 May 2019 10:14 am
Also Read
View All