
मां का आशीर्वाद लेने आज गुजरात जाएंगे PM मोदी, कल पहुंचेंगे वाराणसी
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वह रविवार को गुजरात जाकर अपनी मां हीराबेन गांधी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे, जहां वह उनको सांसद बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद देंगे।
पीएम मोदी ने अपनी ट्वीटर हैंडल से लिखा कि वह अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए कल शाम गुजरात जाएंगे। कल सुबह के बाद मैं इस महान भूमि के लोगों को मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देने के लिए काशी में रहूंगा। 2014 में भी वाराणसी से 3.37 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतने के बाद मोदी गांधीनगर में अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने गए थे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के भारी बहुमत से जीत हासिल हुई है। जिसके चलते पीएम मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी 30 मई को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी शाह 6.20 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण करेंगे। इसके बाद 6.50 बजे अहमदाबाद के खानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Updated on:
26 May 2019, 12:51 PM IST
Published on:
26 May 2019, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.