2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा संसदीय दल की बैठक में आज नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा नेता, अमित शाह करेंगे मंत्रिमंडल पर चर्चा

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद शनिवार शाम दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग होगी। मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड का नेता चुना जाएगा। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अमित शाह आज एनडीए में शामिल नेताओं से बातचीत करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2019, 1:35 PM IST

BJP parliamentary party

भाजपा संसदीय दल की आज नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा नेता, अमित शाह करेंगे मंत्रिमंडल पर चर्चा

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद शनिवार शाम दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग होगी। मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड का नेता चुना जाएगा। इससे पहले होने वाली एनडीए की बैठक में लोजपा के राम विलास पासवान व शिवसेना के उद्धव ठाकरे मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज एनडीए में शामिल नेताओं से बातचीत करेंगे।

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

भाजपा सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने वाराणसी जा सकते हैं। आपको बता दें कि वाराणसी से नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार विजयी रहें हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अजय राय से करीब 4,75,754 वोटों के अंतर से जीते हैं। पीएम मोदी को कुल 6,69,602 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार शालिनी यादव को 1,93,848 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 1,51,800 वोट मिले हैं।

भारतीय चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही है पूरी दुनिया, ये है वजह

जानकारी के अनुसान पीएम मोदी 30 को शपथ ग्रहण से पहले 29 मई को मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर जा सकते हैं। 2014 में भी वाराणसी से 3.37 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतने के बाद मोदी गांधीनगर में अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने गए थे।

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम