2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने चुनाव में जीत के लिए PMO स्टाफ और उनके परिजनों को कहा शुक्रिया

लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। PM नरेंद्र मोदी जीत का श्रेय देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। PM मोदी ने PMO के स्टाफ और उनके परिवार वालों समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2019, 2:40 PM IST

pm modi

PM मोदी ने चुनाव में जीत के लि PMO स्टाफ और उनके परिजनों को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। चुनाव में भाजपा ने 300 का आंकड़ा पार किया, जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। चुनाव परिणाम से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस हार के कारणों पर मंथन करने में जुटी है। इसके साथ ही PM नरेंद्र मोदी इस जीत का श्रेय देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। इसी क्रम में PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के स्टाफ और उनके परिवार वालों का अपने कार्यकाल के दौरान ऑफिस में समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया और उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार रहने को कहा।

CWC बैठक के बीच आई बड़ी खबर, राहुल गांधी ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश

PM मोदी ने टीम के सदस्यों को दिए अपने भाषण में उनके योगदान का जिक्र किया और कहा कि हमारे सफर में आपके परिवार वालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। मैं आपके परिवार वालों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं।

शपथ लेने से पहले मां का अशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, वाराणासी के लोगों को कहेंगे थैंक्यू

आपको बता दें कि वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार विजयी रहें हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अजय राय से करीब 4,75,754 वोटों के अंतर से जीते हैं। पीएम मोदी को कुल 6,69,602 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार शालिनी यादव को 1,93,848 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 1,51,800 वोट मिले हैं।

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम