2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शपथ ग्रहण से पहले मां का अशीर्वाद लेने जाएंगे नरेंद्र मोदी, वाराणसी के लोगों को कहेंगे थैंक्यू

नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण करने से पहले वह गुजरात जाकर मां हीराबेन का आाशीर्वाद लेंगे। इसके बाद मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच वहां के लोगों को धन्यवाद देंगे। नरेंद्र मोदी गुजरात ने ट्वीट कर लिखा कि वह मां का आशीर्वाद लेने के लिए कल शाम गुजरात जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2019, 4:45 PM IST

news

मां का अशीर्वाद लेने कल गुजरात जाएंगे PM मोदी, वाराणासी के लोगों को कहेंगे थैंक्यू

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी ने कहा कि शपथ ग्रहण करने से पहले वह गुजरात जाकर मां हीराबेन गांधी का आशीर्वाद लेंगे। फिर इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच वहां के लोगों को धन्यवाद देंगे। नरेंद्र मोदी गुजरात ने ट्वीट कर लिखा कि वह अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए कल शाम गुजरात जाएंगे। कल सुबह के बाद मैं इस महान भूमि के लोगों को मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देने के लिए काशी में रहूंगा। 2014 में भी वाराणसी से 3.37 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतने के बाद मोदी गांधीनगर में अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने गए थे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

वहीं, शनिवार शाम दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग होगी। मीटिंग में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड का नेता चुना जाएगा। इससे पहले होने वाली एनडीए की बैठक में लोजपा के राम विलास पासवान व शिवसेना के उद्धव ठाकरे मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन केा लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज एनडीए में शामिल नेताओं से बातचीत करेंगे।

भाजपा संसदीय दल की आज नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा नेता, अमित शाह करेंगे मंत्रिमंडल पर चर्चा

भाजपा सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने वाराणसी जा सकते हैं। आपको बता दें कि वाराणसी से नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार विजयी रहें हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अजय राय से करीब 4,75,754 वोटों के अंतर से जीते हैं। मोदी को कुल 6,69,602 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार शालिनी यादव को 1,93,848 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 1,51,800 वोट मिले हैं।