क्राइम

झारखंडः दुमका में एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत नाजुक

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में 12वीं की एक छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Jharkhand: Muslim Youth set fire to the girl by pouring petrol in Dumka

Jharkhand News: एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने अपने घर में सो रही एक छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना झारखंड के दुमका जिले की है। इस घटना में छात्रा बुरी तरह से जल गई है। उसका नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद नाजुक है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से दुमका का सांप्रयादिक माहौल भी बिगड़ गया है। क्योंकि आरोपी युवक मुस्लिम है, जबकि पीड़िता छात्रा हिंदू समाज से है। घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों का गुस्सा चरम पर है। ऐहतियातन पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह वीभत्स घटना आज सुबह की है। दुमका के जरवाडीह मोहल्ले में रहने वाली 17 साल की एक लड़की एक सनकी युवक की साजिश की शिकार बनी।


पीड़िता को बेहद गंभीर हालत में दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात मंगलवार सुबह पांच बजे की है। आरोपी युवक शाहरूख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता संजय सिंह का कहना है कि उनके ही मोहल्ले में रहनेवाला शाहरूख पिछले कई दिनों से स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी अंकिता को परेशान कर रहा था।


पीड़िता के पिता ने बताया कि शाहरूख जबरन प्यार और शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। अंकिता ने इनकार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शाहरुख ने कहीं से उसका नंबर हासिल कर लिया। बीते रविवार को उसने मोबाइल पर धमकी दी कि अगर अंकिता ने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे जान से मार देगा।


बताया गया कि मंगलवार की सुबह पांच बजे जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी सिरफिरे युवक ने कमरे में अकेले सो रही किशोरी पर खिड़की के जरिए पेट्रोल छिड़का और उसके बाद माचिस से आग लगा दी। जलती हुई अंकिता ने शोर मचाया तो घर के लोग जागे। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसडीपीओ मुस्तफा अंसारी और मजिस्ट्रेट चरणजीत सिंह ने किशोरी का बयान दर्ज किया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Published on:
23 Aug 2022 02:10 pm
Also Read
View All