क्राइम

झारखंड: सरायकेला में पुलिस काफिले पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

झारखंड में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम सरायकेला के तिरुलडीह में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग मौके पर ही 5 जवान शहीद, इलाके में दहशत का माहौल
less than 1 minute read
naxalite attack

नई दिल्ली।झारखंड में नक्सलियों ( Naxalite Attack ) ने इस बार बड़ी वारदात का अंजाम दिया है। सरायकेला ( Saraikala ) के तिरुलडीह जिले में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने सुरक्षबलों पर हमला कर दिया। इस कायराना हमले में झारखंड पुलिस के 5 जवान शहीद हुए हैं। इसमें दो ASI और 3 कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

गश्त पर निकले थे जवान

तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू गांव में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों के जवान बाजार गश्त पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।

एक पुलिसकर्मी के लापता होने की खबर

अचानक हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली शहीद हुए पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए। खबर है कि एक जवान गायब भी है।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

स्थानीय लोगों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली तिरुलडीह थाना की ओर भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पिछले महीने भी हुआ था हमला

इससे पहले 28 मई को सरायकेला जिले में भी नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया था। राई सिंदरी पहाड़ी पर जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया था। इसमें 15 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की। सभी जवान लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे थे।

Updated on:
15 Jun 2019 12:42 pm
Published on:
14 Jun 2019 08:06 pm
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त