क्राइम

Jharkhand News: 22 वर्षीय प्रेमिका की गोली मार कर प्रेमी ने की हत्या, एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

युवक ने लड़की को गोली मारकर हत्या कर दिया। खक्सीटोली की रहने वाली 22 वर्षीय खुशबू कुमारी को शहनाईटोली के रहने वाले राजू उरांव ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनो एक साल से लिव इन में रह रहे थे। युवक राजू उरांव अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया है।

2 min read
Sep 19, 2022
Boyfriend killed 22-year-old girlfriend by shooting, both were living in live-in relationship for a year

झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो इलाके में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रेमिका का नाम खुशबू कुमारी है। वहीं आरोपी प्रेमी का नाम राजू उरांव है। आ रही जानकारी के मुताबिक खुशबू को गोली उसके प्रेमी शहनाई टोली निवासी राजू उरांव ने मारी है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि खुशबू कुमारी और राजू उरांव दोनों प्रेम प्रसंग में थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


युवक राजू उरांव अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली में रहने वाली 22 वर्षीय लड़की खुशबू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


राजू उरांव शहनाईटोली का रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि राजू और खुशबू लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों पिछले एक साल से साथ में रहते थे। रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच राजू ने खुशबू को गोली मार दिया। खुशबू की मौत की खबर उसके घरवालों को दे दी गई है।


पुलिस का कहना है कि हर बिंदू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि राजू को खुशबू पर शक हो गया था। राजू को लगता था कि खुशबू किसी दूसरे युवक से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। राजू की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी में नहीं हुई होती ये चूक तो कभी बाहर नहीं आता MMS कांड, जानिए कैसे हुआ ये पूरा खुलासा

Published on:
19 Sept 2022 12:26 pm
Also Read
View All