क्राइम

कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, दो आतंकियों को उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। यहां सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी।
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
Kashmir Encounter
कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, दो आतंकियों को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। यहां सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एरिया में सर्च आॅपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। वहीं, सुरक्षाबलों ने अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च आॅपरेशन शुरू किया गया है। इस बीच स्थानीय लोगों से मुठभेड़ वाले इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। आपको बता दें कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले भी भारतीय जवानों ने पाक सेना के इन मंसूबों को नेस्तानाबूद करते हुए कई आतंकियों को निशाना बनाया था।

भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

वहीं, बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। जिसके चलते भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने तंगधार और केरन सेक्टरों में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया, जिसके बाद भारतीय चौकियों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। राज्य पुलिस के मुताबिक भारत ओर पाकिस्तान के बीच दोनों जगहों पर लगभर 15 से 20 मिनट तक भारी गोलीबारी चलती रही। हालांकि गोलीबारी में भारतीय सेना की ओर से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

Published on:
01 Nov 2018 08:00 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार