जम्मू एवं कश्मीर में एक बार पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। यहां पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात को अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में एक बार पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। यहां पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात को अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं भारतीय जवानों ने भी जवाब फायरिंग की। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कृष्णा घाटी (केजी) क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिस घटना में जवान घायल हो गया था।
रात 9.30 बजे के आसपास गोलीबारी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के केजी सेक्टर में रात 9.30 बजे के आसपास गोलीबारी की। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पुलवामा जिले में गुरुवार को ही सर्च आॅपरेशन के दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल एसपीओ बिलाल अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित
सुरक्षा बल आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद कुपवाड़ा के हंदवाड़ा तहसील के बटगुंड गांव में एक खोज अभियान चला रहे थे जिस दौरान यह घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि सावधानी बरतते हुए क्षेत्र के सभी शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।