क्राइम

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद

Shopian Encounter में सेना का एक जवान शहीद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 12:23 PM IST
Shopian Encounter

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ ( Shopian encounter ) में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ गुरुवार देर रात से चल रही है। पुलिस के अनुसार शोपियां के बद्रहामा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, इस बीच एक जवान शहीद हो गया।

इसी बीच एक आतंकी के मारे ( Shopian Encounter ) जाने की खबर आई है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है। आतंकियों की संख्या तीन बताई जा रही है। घाटी में यह सैन्य अभियान सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया।

कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा ( LOC ) के पास ( Shopian Encounter ) घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादियों को मंगलवार देर रात सेना ने मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गुरेज सेक्टर के बक्तूर इलाके में सेना की सतर्क टुकड़ियों द्वारा घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी गई थी।

रक्षा सूत्रों के अनुसार घुसपैठ करने वाले तीन आतंकवादी मुठभेड़ ( Shopian Encounter ) में मारे गए। इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारतीय चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की।

रक्षा सूत्रों ने जम्मू में कहा कि देर रात करीब 12.30 बजे पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। जिसका भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।"

2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

इससे पहले मंगलवार को राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी ( Shopian Encounter ) में भारतीय जवानों ने पाक सेना के दो सैनिकों का मार गिराया। हालांकि इस गोलीबार में सेना एक जवान भी शहीद हो गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की मुंहतोड़ जवाबी कारवाई में पाकिस्तानी चौकियों को भी भारी क्षति पहुंची है।

Updated on:
2 Aug 2019, 12:23 PM IST
Published on: