क्राइम

कश्मीरः पत्थरबाजों ने ली चेन्नई के पर्यटक की जान, शर्म से झुका महबूबा का सिर

श्रीनगर-गुलमर्ग हाईवे पर पत्थरबाजों ने एक पर्यटक वाहन को निशाना बनाया। हादसे में पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय लड़की घायल हो गई।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 9:15 AM IST
Stone pelting

श्रीनगर। पथराव, आंतरिक हिंसा और आतंकवाद की आग में झुलस रही कश्मीर घाटी में अब पर्यटकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को श्रीनगर-गुलमर्ग हाईवे पर पत्थरबाजों ने एक पर्यटक वाहन को निशाना बनाया। हादसे में पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय लड़की घायल हो गई। घायल लड़की कश्मीर की ही रहने वाली है। पर्यटक की मौत से दुखी जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मृतक के परिजनों और घायल से मुलाकात की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

नारबल के पास हुआ भारी पथराव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक पर्यटक की पहचान चेन्नई निवासी थिरूमणि (22) के रूप में हुई। वहीं घायल लड़की हंदवाड़ा की रहने वाली सबरीना बताई जा रही है। आपको बता दें कि घटना सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे हाईवे पर नारबल के पास हुई। भारी पथराव में दोनों घायल हो गई थीं, जिसके बाद दोनों को श्रीनगर रैफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान थिरूमणि ने दम तोड़ दिया।

पहले बच्चों को निशाना बनाया फिर पर्यटकों को
राज्य में पर्यटकों को निशाना बनाने की शायद यह पहली घटना है, लेकिन आम नागरिकों को इससे पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। बीते हफ्ते भी करीब 50 बच्चों से भरी एक स्कूली बस को शोपियां जिले के जवूरा इलाके में घेरकर भारी पथराव किया गया था। इस घटना में दो छात्र जख्मी हो गए थे।

मेरा सिर शर्म से झुक गयाः महबूबा
हादसे के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को कायरतापूर्ण बताया और बयान देते हुए कहा, 'मेरा सिर शर्म झुक गया है।' वहीं डीजीपी डॉ एसपी वैद ने भी कहा था कि यह पूरी तरह से पागलपन है, अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा।

Published on: