क्राइम

पहली गोली कान को छूकर निकली, दूसरी पीठ में धंसी! घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर बरसाईं गोलियां

Domestic Violence in Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक शख्स ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुट गई है।
2 min read
• •
Jul 07, 2026
Maharashtra firing case
पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर दागीं तीन गोलियां (Photo: X/policekaka)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले (Nanded Crime News) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी ही पत्नी पर देसी कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोहा शहर के निवासी विशाल जाधव और उनकी पत्नी अर्चना के बीच सोमवार देर रात किसी बात को लेकर जोरदार बहस हुई। देखते ही देखते यह घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में तमतमाए विशाल ने अवैध देसी कट्टे से अपनी पत्नी पर एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अर्चना को तुरंत नांदेड़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अर्चना की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक गोली कान छूकर निकली, दूसरी पीठ में लगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेहद करीब से पत्नी पर फायरिंग की। तीन गोलियों में से एक गोली अर्चना के कान को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसकी पीठ में लगी। इस दौरान विशाल वहां से भाग गया। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

शातिर अपराधी है पति, पुलिस की छापेमारी जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी विशाल जाधव के खिलाफ पिछले साल मई में एक पेट्रोल पंप लूट का मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या- पहले छत से धकेला, फिर इंजेक्शन देकर मार डाला

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय दैनी प्रशांत की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। उसने पहले पति को छत से धक्का दिया गया और जब वह जिंदा बच गया तो बाद में जहरीले इंजेक्शन और टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर उसकी हत्या कर दी।

नायलकल गांव निवासी युवक की मां ने 1 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया था कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रशांत 27 जून को खाड़ी देश से अपने गांव लौटा था। कथित तौर पर प्रशांत की पत्नी संध्या ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
07 Jul 2026 09:29 pm
Published on:
07 Jul 2026 09:13 pm
Also Read
View All
‘सर जो पूछना है यहां पूछो, मां से बात करो…’, आस्था कुंज पार्क रेप कांड की पीड़िता का बड़ा खुलासा, बताया उस शाम क्या हुआ

Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Surajpur Job Fraud: तुम्हारे बेटे, बहू और नाती की सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ले लिए 16 लाख, पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत